फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लेकर जिलाधिकारी आगरा की ओर से सीएचसी का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी कक्ष तथा प्रसव कक्ष व बैटिंग एरिया सहित सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाना है। इसके निरीक्षण के लिए मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी आगरा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिल्डिंग का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद की बिल्डिंग लगभग 30 साल पुरानी है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के हिसाब से पर्याप्त जगह नहीं है। मरीजों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में उनके बैठने तथा चिकित्सकीय कार्य के लिए जगह कम पड़ती है। इसी को लेकर यहां पर इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष तथा वेटिंग एरिया व शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव आया है। सीएचसी फतेहाबाद के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक चौहान ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, वेटिंग एरिया तथा शौचालय निर्माण होना है जिसको लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।