नवजात की मौत के बाद अस्पताल में प्रसूता और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जिले में 102 एंबुलेंस सेवा फिर से जवाब देने लगी है। समय से एंबुलेंस न पहुंचने के कारण एक प्रसूता ने सोमवार को सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान उपचार के अभाव में बच्चे की मौत हो गई। दूसरी प्रसूता ने ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। दोनों ही मामले में शिकायत सीएमओ से की गई है।
पहला मामला भोगांव क्षेत्र के गांव नगला भगत का है। यहां के निवासी विशंभर दयाल की पत्नी शालिनी को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा संतोष कुमारी ने कई बार मोबाइल फोन से 102 एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।
इस दौरान गांव के बाहर सड़क पर इंतजार करते समय शालिनी ने सड़क पर ही पुत्र को जन्म दिया। देर से चिकित्सीय सुविधा मिलने के चलते उसके नवजात शिशु की स्थानीय चिकित्सालय में मौत हो गई।