फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहली वंडर्स ने फिल ग्रुप को 23 रनों से परास्त किया

Mon, 08 Jun 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा कालेज मैदान पर आयोजित आल इंडिया टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को देहली वंडर्स ने फिल ग्रुप को 23 रनों से करारी शिकस्त दी। तीन ओवर में महज 12 रन देकर चार विकेट झटकने वाले सागर मलिक को मैच का हीरो चुना गया।
विज्ञापन


 दिल्ली वंडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने नौ विकेट खोकर 156 रन बनाए। गौरव तोमर ने 44, सुरेंद्र दहिया ने 39, कुंज शर्मा ने 23 और कप्तान शिवम शर्मा ने 11 रनों का योगदान दिया। फिल ग्रुप के अंकित शर्मा और रितेश शाक्य को तीन-तीन और पंकज राव-वेंकटेश अय्यर ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फिल ग्रुप की टीम 20वें ओवर में 133 रन पर ढेर हो गई। विशाल सिंह ने सर्वाधिक 43, अननद बैंस ने 29, हरप्रीत सिंह ने 15 रन बनाए।

 दिल्ली वंडर्स के सागर मलिक ने चार, प्रशांत चौधरी ने तीन, गौरव तोमर, कुंज शर्मा और शिवम शर्मा जूनियर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने किया। जबकि समापन के दौरान पूर्व डिप्टी मेयर नवीन जैन, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा, समाजसेवी सुनील विकल और पार्षद कुंदनिका शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान केशव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। दूसरे मैच में छवि ज्वैलर्स की टीम के साथ इंडिया टीम में खेल चुके ऋषि धवन, आईपीएल खिलाड़ी अनुरीत सिंह ने खेला।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी उमड़े दर्शक
आगरा। दूसरे दिन भी मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। शिवम शर्मा, अनुरीत सिंह, ऋषि धवन से आटोग्राफ लेने और उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। मैच खत्म होने तक दर्शक जमे रहे। हर चौके-छक्के को इंज्वाय किया और कैच पकड़कर पुरस्कार भी पाया।

कोलाज ग्रुप का जीत के साथ सफर शुरू
आगरा। शनिवार रात दूसरे मैच में कोलाज ग्र्रुप दिल्ली की टीम ने लाइटिंग हॉक्स को 13 रनों से हराया। कोलाज पिछले साल की विजेता टीम रही है, इस बार भी जीत के साथ सफर शुरू किया। पहले बल्लेबाजी कर कोलाज ने चार विकेट पर 163 रन बनाए। टीम की ओर से प्रमोद चंदेलिया ने 54, रमीज नेमत ने 44 और राहुल डागर ने 34 रन बनाए। परविंदर अवाना और प्रदीप सांगवान जैसे बड़े नाम के खिलाड़ियों को एक भी विकेट नहीं मिला। विजन पांचाल को दो, सुल्तान को एक विकेट मिला। जवाब में लाइटिंग हॉक्स की टीम 150 रन ही बना सकी। स्वप्निल ने 36, रोहन राठी ने 30, प्रदीप सांगवान ने 22 रन बनाए। कोलाज के शादाब नदीम को तीन, अरुण, रविंदर और अर्पित को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें