फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की महिला को फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, सिपाही ने दो साल तक किया यौन शोषण

Sun, 04 Aug 2019 03:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मथुरा में एक महिला को फेसबुक पर सिपाही से दोस्ती भारी पड़ गई। सिपाही ने महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। इतना ही नहीं दो लाख रुपये भी हड़प लिए। जब महिला सिपाही से शादी की कहने लगी तो धमका कर भाग दिया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार दिल्ली निवासी महिला की फेसबुक के माध्यम से बरसाना थाना में तैनात सिपाही से दोस्ती हो गई। दोनों ने अपने फोन नंबर एक-दूसरे को दे दिए। महिला का कहना है कि सिपाही ने शादी करने की बात कही। इस पर वो उसके झांसे में आ गई। 

आरोप है कि सिपाही ने दो साल तक महिला का यौन शोषण किया। जब महिला ने सिपाही पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और धमकी दी। पीड़ित ने चौकी से लेकर थाने तक कई चक्कर लगाए, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी पर किया हंगामा

पीड़ित महिला शनिवार रात को सिपाही से मिलने के लिए नंदगांव चौकी गई तो वहां भी उसको फटकार मिली। महिला ने चौकी पर एक घंटा तक सिपाही से मिलने के लिए हंगामा किया। इस पर वहां तैनात अन्य सिपाहियों ने उसे थाने भेज दिया। 

इस संबंध में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि  हमारे पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें