फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली से आगरा और फिरोजाबाद से मथुरा... दो दिन नहीं चलेंगे भारी वाहन, जानें कौन-कौन से रास्ते खुले रहेंगे

Sat, 19 Jul 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रविवार शाम चार बजे से डायवर्जन लागू होगा। शहर के अंदर कई मार्गों पर भी वाहन नहीं चलेंगे। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
 
विज्ञापन
आगरा रूट डायवर्जन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के शिव मंदिरों की परिक्रमा लगाई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा प्लान पुलिस ने तैयार कर लिया है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह फोर्स तैनात की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। रविवार शाम से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। हाईवे पर भी यातायात परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन


यातायात मीडिया सेल, पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, पूर्व से निर्गत किए गए नो एंट्री पास/ अनुमतिपत्र निरस्त कर दिए गए हैं। रविवार शाम चार बजे से सोमवार को परिक्रमा समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। अधिकारी भी तैनात रहेंगे। एमजी रोड के अलावा अन्य मार्गों पर भी यातायात परिवर्तित किया गया है।



 

गैर जनपदों से डायवर्जन
. दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी के टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने) से मथुरा पुलिस डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकालेगी।
. हाथरस से आगरा आने वाले भारी वाहनों को हाथरस पुलिस डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजेगी।

 

बाहरी डायवर्जन
. फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर व कैंटर आदि) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
. मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट, दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर मार्ग, इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। . एनएच-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
. फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ भारी वाहन कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर जाएंगे।
. हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है, वह खंदौली से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।
 

. जलेसर (एटा) से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहे, एत्मादपुर या खंदाैली होकर जाएंगे।
. ग्वालियर से हाथरस की तरफ रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, तोरा, रमाडा, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
. ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
. ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर, टूंडला होकर जाएंगे।
. जयपुर से हाथरस की तरफ महुअर कट से दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
 

. जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ भारी वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर होकर जाएंगे।
. जयपुर से जलेसर (एटा) की तरफ महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर से टूंडला होकर जाएंगे।
. जयपुर से ग्वालियर, मथुरा की ओर भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
. फतेहाबाद रोड से ग्वालियर/जयपुर/मथुरा जाने वाले तोरा चौकी, एकता चौकी, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर चौराहा, ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
 
विज्ञापन

. शमसाबाद से ग्वालियर दिग्नेर पुलिया, रोहता नहर से सैंया होकर जाएंगे।
. शमसाबाद से जयपुर/मथुरा की ओर दिगनेर पुलिया, रोहता नहर, ग्राम बाद, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
. रोहता नहर, पथौली नहर, एनएच-19, रुनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्माद्दौला, खंदाैली, मुड़ी चौराहा, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
. टेढ़ी बगिया से जलेसर (एटा) और हाथरस जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. टेढ़ी बगिया से रामबाग चौराहे के मध्य समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें