हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन परिक्रमा करके लौट रहे सवार दंपती की कार ढाबे के समीप खड़े ट्रक से टकराई गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा नौहझील-बाजना मार्ग पर हुआ।
दिल्ली के आरके पुरम निवासी मितरेश पांडेय (उम्र 48 वर्ष) पुत्र एसपी पांडेय व उनकी पत्नी सरिता पांडेय (उम्र 44 वर्ष) शनिवार को मुड़िया पूर्णिमा मेला में आए थे। परिक्रमा के बाद रविवार सुबह दोनों स्कॉर्पियो से वापस जा रहे थे।
नौहझील-बाजना मार्ग पर चौधरी ढाबे के समीप खड़े ट्रक से इनकी कार टकराई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।