आगरा के एक युवक ने दिल्ली की युवती से मंदिर में प्रेम विवाह किया। एक महीने बाद उसे मांगलिक बताकर घर भेज दिया और उससे नाता तोड़ लिया। अब दूसरी शादी की तैयारी में है। पीड़ित युवती ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।
नई दिल्ली थाना पालम क्षेत्र की युवती एक साल पहले एक कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर की शिक्षिका थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई। युवक आगरा में सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है। जुलाई 2018 में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
युवक उसको थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में किराये के मकान में लेकर रहने लगा। युवती का कहना है कि एक दिन युवक अपने एक परिचित को घर लाया। उसने खुद को ज्योतिषी बताया। उससे कहा कि तुम मांगलिक हो। पति की मौत हो जाएगी। इस संकट को दूर करना है तो 41 दिन पति से अलग रहना होगा।