पति के लिए कराना चाहती थी पूजा
बिहार के मुंगेर जिला की रहने वाली एक महिला वर्तमान में दिल्ली के जहांगीरपुरी में अपने बच्चों के साथ रह रही है। पति दूसरी जगह पर काम करता है। पति के साथ रहने के लिए महिला पूजा अर्चना करना चाहती थी। वह जिस कंपनी में काम करती है, उस कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने उसे तांत्रिक का नंबर दिया।
ये भी पढ़ें - ससुराल वालों ने लगाई खुशियों में आग: निकाह के दो साल तक दामाद ने खूब सहा, फिर उठाया ऐसा कदम; नहीं हो रहा यकीन
पूजा के लिए बुलाया था भोगांव
महिला ने जब फोन किया तो तांत्रिक ने उसके कष्ट निवारण के लिए 27 जुलाई को 29 जुलाई को भोगांव रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। वहां से तांत्रिक महिला को लेकर गांव सुरजनपुर चला गया। महिला से कहा कि वह रात को आराम करे। कल उसकी समस्या निवारण के लिए पूजा शुरू करेंगे। रात को महिला कमरे में सो रही थी, तभी तांत्रिक प्रशांत सिंह निवासी गांव सुरजनपुर कमरे में आ गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा।
ये भी पढ़ें - Hepatitis -B: चुपके से लिवर पर हमला करता है हेपेटाइटिस-B, बेहद सामान्य लक्षण; इलाज में देरी से हो सकती है मौत
फाड़ दिए कपड़े
महिला जाग गई और विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। तांत्रिक ने महिला को धमकी देते हुए पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बाबा वहां से भाग गया था।
ये भी पढ़ें - UP: युवक को मौत के मुंह से खींच लाए पुलिसकर्मी, किया वो जो एक डॉक्टर करता; फंदे से उतारने के बाद ऐसे बचाई जान