दिल्ली पुलिस के एक दरोगा पर सिकंदरा क्षेत्र की पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दरोगा ने सोमवार को घर का दरवाजा नहीं खोलने पर तोड़फोड़ की। उस पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है। दरोगा से पूछताछ की जा रही है।
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है कि वह शादीशुदा है। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। पांच साल का बेटा है जो उसकी बहन के घर पर रहता है। तीन साल पहले मथुरा निवासी सहेली के भाई से मुलाकात हुई थी। वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में दुस्साहस: ड्यूटी से लौट रही महिला दरोगा से छेड़छाड़, विरोध पर बदसलूकी
वह तलाक के केस में मदद करने के बहाने घर आने लगा। एक साल पहले उसने शादी का प्रस्ताव रखा। मगर, सहेली के भाई और पारिवारिक रिश्ता होने के कारण युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे दरोगा बौखला गया।