फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिट गई पुलिस: ईंट-पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़े, पुलिसकर्मियों से मारपीट; लूट के आरोपियों को छुड़ा ले गई भीड़

Thu, 29 Oct 2026 09:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

लूट के आरोपियों को पकड़ने आगरा आई दिल्ली पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ कार के शीशे तोड़कर आरोपियों को छुड़ा ले गई। पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लूट के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस को गिहारा बस्ती, हरीपर्वत में भीड़ ने घेर लिया। कार रोक ली। ईंट-पत्थर मारकर शीशे तोड़े और पुलिसकर्मियों के रोकने पर मारपीट की। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर हरीपर्वत पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भाग गए। मामले में तीन महिलाओं और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत पुलिस के मुताबिक, दिल्ली नाॅर्थ के थाना सब्जी मंडी में लूट के दाैरान घायल करने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में रहमान बिल्डिंग, शाहदरा, दिल्ली निवासी अभिषेक उर्फ जूडी और अनिकेत उर्फ कालू वांछित थे। पुलिस इनकी तलाश में थी। दोनों की लोकेशन गिहारा बस्ती में मिली थी। इस पर निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल श्योवीर सिंह और रविंदर और शक्ति आए थे। उन्होंने थाना हरीपर्वत पुलिस के साथ बस्ती में दबिश दी। दोनों आरोपियों अभिषेक और अनिकेत को पकड़ लिया।

दोनों को निजी कार से पुलिस थाना हरीपर्वत लेकर आ रही थी, तभी दोनों के परिजन आ गए। उन्होंने शोर मचाकर भीड़ जुटा ली। बवाल होने लगा। आरोप है कि परिवार की महिलाओं ने भीड़ को भड़का दिया। इस पर लोगों ने उपद्रव कर पहले अभिषेक को छुड़ाया। अनिकेत को पुलिस ने किसी तरह कार में बैठा लिया तो कार पर पथराव कर दिया गया। पुलिसकर्मियों के रोकने पर हाथापाई और मारपीट की गई। दूसरे आरोपी को भी लोग छुड़ा ले गए। घटना की जानकारी पर थाने से और फोर्स पहुंची, तब तक सभी भाग निकले। मामले में मां बबिता, अंजलि, प्राची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। तभी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा डाली। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। -रविंद्र कुमार, डीसीपी सिटी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें