फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे में अप व 27 घंटे बाद सुचारू हो सका दिल्ली-हाबड़ा रेलमार्ग, यात्रियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कानपुर रेलखंड के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास हुए रेल हादसे के बाद प्रभावित रेलट्रैक को सही करने में रेल प्रशासन को करीब 27 घंटे लगे। शुक्रवार मध्यरात्रि 12.15 बजे अप व शनिवार सुबह साढ़े छह बजे डाउन रेलमार्ग सुचारु हो सका। शनिवार सुबह टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के पहुंचने एवं यात्रियों के आवागमन के बाद सन्नाटा टूटा।
विज्ञापन

गत शुक्रवार सुबह टूंडला से कानपुर की ओर जा रही एमटी मालगाड़ी के डिरेल हो गई थी। हादसा होने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। तत्काल कानपुर आदि के अलावा टूंडला से भी एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को मंगाया गया था। इसके साथ ही आने जाने वाली ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया था। रेल हादसे से अप व डाउन दोनों रूट बाधित हो गए हैं। इतना ही नहीं डाउन डीएफसी रूट भी बाधित हो गया था।
दूसरे दिन भी रद्द रहीं कुछ ट्रेनें
टूंडला। मालगाड़ी हादसे के चलते शनिवार को अप व डाउन की तेजस एक्सप्रेस, दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस को रद्द किया गया। इसके साथ ही भुवनेश्वर-आनंद विहार स्पेशल, कानपुर सेंट्रल-टूंडला मेमो आदि ट्रेनों को 17 अक्तूबर को भी रद्द कर दिया गया है। भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को प्रारंभिक स्टेशन से रिशेड्यूल व अजमेर शियालदा एक्सप्रेस को 16 अक्तूबर को प्रारंभिक स्टेशन से रिशेड्यूल किया है।
विज्ञापन

रेल हादसे से प्रभावित दोनों रेल ट्रैकों को सुचारु करते हुए रूट से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अप ट्रैक मध्यरात्रि 12.15 बजे व डाउन ट्रैक शनिवार सुबह साढ़े छह बजे क्लीयर कर लिए गए हैं। इस बीच कुछ ट्रेनों को रद्द व रिशेड्यूल भी किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. शिवम शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें