डीएलएड की परीक्षा में एक सेंटर पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ड्यूटी देता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
डीएलएड (बीटीसी) वर्ष 2017 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार को शुरू हुईं, जो कि 10 जून तक चलेंगी। पहले दिन परीक्षा को मजाक बना दिया गया। कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, स्वीपर और क्लर्क को लगाकर केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा कराई।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से परीक्षा कराने की जिम्मेदार जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई है। माध्यमिक विद्यालयों के साथ परिषदीय बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है।
कक्ष निरीक्षक पहुंचे नहीं। शुक्रवार को 20 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा का आयोजन किया गया। 8900 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। आठ और 10 जून को तीन पाली में परीक्षा होगी।