फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा विवि कर्मचारी संघ चुनाव पर फिर देरी, सात दिन का वादा टूटा; कर्मचारियों में बढ़ी हलचल

Wed, 15 Apr 2026 08:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर समिति की रिपोर्ट तय समय पर पेश नहीं हो सकी, जिससे चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रशासन ने जल्द रिपोर्ट सौंपने और मई-जून में चुनाव कराने का आश्वासन दिया है, जिस पर कर्मचारियों की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया एक बार फिर सुर्खियों में है। समिति की ओर से सात दिन में रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हो सकी, जिससे कर्मचारियों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

समिति के अध्यक्ष प्रो. बृजेश रावत ने कहा कि इस देरी की वजह कुछ आवश्यक कागजी औपचारिकताएं थीं। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में आई बाधाओं के कारण रिपोर्ट समय पर तैयार नहीं हो सकी, हालांकि अब इसे बुधवार को कुलसचिव को सौंपने की तैयारी है। वहीं, कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि कुलसचिव की ओर से भी चुनाव मई में कराने का आश्वासन दिया है, जिससे कर्मचारियों में उम्मीद जागी है। गौरतलब है कि चुनाव की मांग को लेकर कर्मचारियों ने 19 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था, जिसे प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था। अब सभी की निगाहें समिति की रिपोर्ट और आगामी चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें