फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम का असर: अस्पतालों में मरीजों की उमड़ रही भीड़, खांसी, बुखार और दस्त से लोग बेहाल

Wed, 15 Apr 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी आधे दिन खुलने के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बदलते मौसम के बीच बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में आंबेडकर जयंती के चलते ओपीडी केवल आधे दिन यानी चार घंटे ही संचालित हुई। इसके बावजूद अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंगलवार को ओपीडी में 747 नए मरीज पहुंचे, जबकि कुल 1704 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के साथ-साथ उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी के चलते चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव और खानपान में लापरवाही इसके प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने सलाह दी कि लोग पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पीएं और ताजा भोजन करें तथा बाहर के खाने से परहेज रखें। उल्टी, दस्त या बुखार के लक्षण नजर आते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का इस समय विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें