फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Sun, 13 Sep 2026 08:25 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर करीब 12 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद खंदारी स्थित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह भाजपा नेता ओम प्रकाश चलनीवाले के आवास पर भी जाएंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से दोपहर साढ़े 12 बजे खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वह आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन के समापन के बाद दोपहर 2 बजे आरबीएस कॉलेज से प्रस्थान कर अलबतिया रोड स्थित भाजपा नेता के घर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें