फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा संग दीप्ति का फिटनेस कनेक्शन वायरल, जानें दोनों में क्या हुई चर्चा

Sat, 17 Jan 2026 12:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अब अपनी अलग पहचान के लिए जानी जा रही हैं। पढ़ाई से लेकर फैशन, सोशल मीडिया, फिटनेस और बिजनेस तक हर क्षेत्र में वह सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सारा तेंदुलकर संग दीप्ति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अब अपनी अलग पहचान के लिए जानी जा रही हैं। पढ़ाई से लेकर फैशन, सोशल मीडिया, फिटनेस और बिजनेस तक हर क्षेत्र में वह सक्रिय हैं। उनकी मुंबई स्थित पिलाटे एकेडमी इन दिनों खासा चर्चा में है, जहां देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां फिटनेस ट्रेनिंग के लिए पहुंच रही हैं। इसी एकेडमी में पिछले महीने आगरा की स्टार ऑलराउंडर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा नजर आई थीं।
विज्ञापन


सारा और दीप्ति का एक साथ वर्कआउट करते हुए वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। दोनों को फिटनेस, खानपान और लाइफस्टाइल को लेकर बातचीत करते देखा गया था। अब उसी मुलाकात से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जो क्रिकेट प्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन




इस नए वीडियो में सारा तेंदुलकर दीप्ति शर्मा से उनकी क्रिकेट यात्रा के बारे में सवाल करती नजर आ रही हैं। सारा के सवाल पर दीप्ति ने बेहद सादगी से अपने संघर्ष और जुनून की कहानी सुनाई। दीप्ति ने कहा, मैं जब 8 या 9 साल की थी, तभी मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। शुरुआत में बस खेलने का शौक था, लेकिन धीरे-धीरे यह सपना बन गया।  दीप्ति की यह बात युवा पीढ़ी के लिए बड़ी प्रेरणा है। सारा तेंदुलकर जैसे नामचीन चेहरे के साथ उनका यह इंटरव्यू और फिटनेस सेशन, गर्व की बात है। दीप्ति शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट की टॉप ऑलराउंडरों में गिनी जाती हैं और यूपी वॉरियर्स की कप्तानी भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें