फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाई से बोलीं दीप्ति, आपका सपना पूरा कर दिखाया

विज्ञापन
दी​प्ति शर्मा का परिवार
विज्ञापन
आगरा। मैं स्टेडियम में बैठकर फाइनल मैच देख रहा था। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति के बनाए एक-एक रन और एक-एक विकेट लेने पर मुझे बेहद खुशी हो रही थी। उन लम्हों और उस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जीत के बाद जब दीप्ति ने पास आकर कहा कि भाई मैंने आपका सपना पूरा कर दिखाया तो ऐसा लगा मानो मुझे दुनिया की सभी खुशियां मिल गईं। ये बातें महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत के बाद मुंबई से लाैटे दीप्ति शर्मा के बड़े भाई और कोच सुमित शर्मा ने खास बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुमित शर्मा जब अवधपुरी स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो मां सुशीला देवी और पिता श्रीभगवान शर्मा ने उन्हें गले लगा लिया। सुमित को बधाई देते हुए कहा कि तेरी मेहनत रंग लाई और वर्षों की तपस्या सफल हो गई। दीप्ति ने पूरे देश में आगरा का नाम रोशन कर दिया।
सुमित ने कहा कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद मैं फाइनल के लिए दीप्ति का हाैसला बढ़ाने मुंबई गया था। अन्य परिजन घर पर टीवी पर मैच देख रहे थे। मैंने मैदान में पूरा मैच देखा। दीप्ति ने अपने प्रदर्शन से गाैरावान्वित कर दिया। दीप्ति ने बल्लेबाजी में 58 रन बनाए और गेंदबाजी में पांच विकेट भी लिए। साथ ही एक रनऑउट भी किया। यह असाधारण प्रदर्शन था। मैंने अपनी आंखों से विश्वकप भारत की झोली में आते दिखा।
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि मैच के बाद दीप्ति आकर मुझसे मिली। वह काफी खुश थी। मैंने उससे कहा कि आगरा के लोग तुम्हारे आने का इंतजार कर रहे हैं। वह तुम्हारे स्वागत के लिए तैयार हैं। दीप्ति ने कहा कि वह जल्द आगरा आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें