फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीप्ति ने दिखाया दम, भारत फाइनल में, जश्न का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारत ने बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। टीम ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया। इस ऐतिहासिक जीत में आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की गेंद और बल्ले दोनों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

दीप्ति ने 9.5 ओवर में 73 रन देकर दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में भी दीप्ति ने ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया। उन्होंने 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। हालांकि वह रन आउट हो गईं। उनके आक्रामक शॉट्स ने दर्शकों का दिल जीता। भारत की इस जीत पर आगरा में खुशी का माहौल है। दीप्ति के परिजन को लोगों ने बधाई दी।
दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा और मां सुशीला शर्मा ने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है। दीप्ति के भाई और कोच सुमित शर्मा ने कहा कि भारत फाइनल भी जीतेगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा की एक्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य तूलिका कपूर ने कहा, दीप्ति शहर की युवा खिलाडियों के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा की महिला प्रोत्साहन समिति की हेड डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि दीप्ति के प्रदर्शन ने न केवल आगरा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी ने कहा कि भारतीय लड़कियों ने दिखा दिया कि जज्बा अगर हो तो सभी मुकाम संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें