फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इटावा को हराकर फाइनल में पहुंची फिरोजाबाद की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राजा बदन सिंह खेल गांव बटेश्वर में आयोजित हो रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल इटावा और फिरोजाबाद की टीम के बीच खेला गया। जिसमें इटावा ने पहले खेलते हुए 101 रन बनाए। जबाव में खेलने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने 7 विकेट खो कर 102 रन बनाकर जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। 8 गेंद पर 36 रन बनाने वाले मोरिस ने 3 विकेट भी झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को इटावा और बाह के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इटावा ने पहले खेलते हुए 70 रन बनाए। जबाव में खेलने उतरी बाह की टीम 41 रनों पर ही ढेर हो गई। 20 रन बनाने एवं 3 विकेट लेने वाले इटावा के मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच पोरसा और सिरसागंज के बीच खेला गया। जिसमें पोरसा ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। 4 विकेट झटकने वाले पोरसा के सचिन मैन ऑफ द मैच रहे। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच इटावा और भिंड के बीच खेला गया। जिसमें इटावा ने 29 रन से जीत दर्ज की। 39 रन बनाने एवं 2 विकेट हासिल करने वाले इटावा के अरबाज मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा सेमीफाइनल व फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। अंपायर भाव सिंह नरवरिया, रिंकू राजावत, अल्केंद्र जादौन, सर्वदमन सिंह भदौरिया, कमेंटेटर मुकेश शर्मा, अरुण दुबे, स्कोरर सूर्यप्रकाश, रजत राज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें