फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीपक चाहर की टी-20 में विकेटों की डबल सेंचुरी

Fri, 27 Nov 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुंबई इंडियंस से रिलीज होने के बाद आगरा के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने घरेलू टी-20 क्रिकेट में 200 विकेट का आंकड़ा पूरा कर लिया।
विज्ञापन

स्विंग के माहिर दीपक चाहर ने बंगाल के खिलाफ तीन विकेट झटके। उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा। दीपक ने केवल 13 रन खर्च कर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। राजस्थान की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आईपीएल नीलामी से पहले दीपक का यह प्रदर्शन उनकी दावेदारी को मजबूती दे सकता है। अब वह 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली आईपीएल नीलामी में उतरेंगे। जिले के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब नीलामी पर रहेंगी। स्विंग के इस माहिर गेंदबाज को अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें