आगरा। सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी की अंडर-14 क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को पटियाला के लिए रवाना हुई। वहां टीम ब्लैक एलीफेंट क्रिकेट क्लब के साथ तीन मैचों की शृंखला खेलेगी। इसमें एक मुकाबला सफेद गेंद और दो लाल गेंद से खेले जाएंगे। अकादमी के सचिव बंटी यादव ने बताया कि दूसरे प्रदेश की टीम के साथ खेलने और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रबंधक राजीव सोई ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। टीम में आरव यादव, रुद्र प्रताप, विराज यादव, गगन, आर्यन यादव, कविर, कुणाल, वैभव पाल, सम्राट कटारे, पीयूष गौतम, आदित्य, देवराज, कृष्णा यादव और कोच समीर खान शामिल हैं।