फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ में कार दौड़ाकर प्रेरणा दे चुकीं दीपा मलिक

Wed, 14 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पैरालंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक ताज कार रैली-2015 में आ चुकी हैं आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैरालंपिक में रजत पदक विजेता दीपा मलिक बीते साल आगरा में चंबल के बीहड़ में 400 किमी की रफ्तार कार दौड़ाकर लोगों को प्रेरणा दे गई थीं। ताज कार रैली-2015 में अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपा मलिक को कार चलाते देख इस साल की आगरा ताज कार रैली में तीन दिव्यांगों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपा मलिक ने पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर करोड़ों लोगों को जीने की नई राह दिखाई है। वह अपनी स्पेशल कार से आगरा में चंबल और यमुना के बीहड़ में रैली में हिस्सा ले चुकी हैं। रैली के विजेताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में उनके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ मची रही थी। उन्होंने उसी कार्यक्रम में अपनी भविष्य की योजनाओं को सामने रखा था। पैरालंपिक में मेडल पर तभी से उनकी नजरें थीं। दीपा मलिक की प्रेरणा पाकर ही इस साल ताज कार रैली-2016 में तीन दिव्यांगों ने बीहड़ के ऊ बड़-खाबड़ रास्तों पर अपने हौंसले से कार दौड़ाई। आगरा के कार रेसरों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें