फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती फिर दुश्मनी: गहरे दोस्त इस तरह बन गए एक-दूसरे के दुश्मन, कार से कुचलने का किया प्रयास; केस दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोस्ती ऐसी थी कि एक दूसरे पर मर मिटने के लिए तैयार थे, लेकिन जब खटास पड़ी तो दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। दुश्मनी की हद तो उस समय हो गई, जब दूसरे दोस्त को जान से मारने के लिए कार उस पर चढ़ा दी। 
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर स्थित साउथ रेलवे काॅलोनी में हिस्ट्रीशीटर बंटी यादव पर जानलेवा हमले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी श्रीकांत यादव भी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वो घरों से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


नगला काछियान, मुस्तफा क्वार्टर निवासी हिस्ट्रीशीटर बंटी यादव पर शुक्रवार दोपहर को साउथ रेलवे कॉलोनी में कार चढ़ाने की कोशिश की गई थी। वह अपने साथी के साथ बाइक से थे। आरोप है कि कार में श्रीकांत यादव सहित अन्य सवार थे। लोगों के जुटने पर आरोपी कार छोड़कर भाग गए थे।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी तक पहुंची दुखियारी मां की पुकार: करोड़ों की जायदाद, चार जवान बेटे, फिर भी ठिकाना है वृद्धाश्रम

श्रीकांत पर आठ से अधिक मामले

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि बंटी यादव की तहरीर पर श्रीकांत यादव, उसके भाई सचिन, विजेंद्र और अशोक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घरों पर दबिश दी, लेकिन वो फरार हो गए हैं। श्रीकांत भी थाना सदर का हिस्ट्रशीटर है। उसके खिलाफ आठ से अधिक केस दर्ज हैं।

 जेल से जमानत पर हैं दोनों बाहर

श्रीकांत यादव और बंटी यादव पहले साथ काम करते थे। दो साल पहले उनमें किसी बात पर ठन गई। तब से रंजिश चली आ रही है। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे हैं। सूत्रों का कहना है कि हमले के पीछे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा है। श्रीकांत को शक है कि मुखबिरी बंटी ने की है। मगर, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें