फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला की जमीन का फर्जीवाड़ा कर कराया बैनामा

Wed, 27 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। आलीपुर पट्टी गांव की रहने वाली एक महिला की चार बीघा जमीन का नामजद लोगों ने फर्जी ढंग से बैनामा करा लिया। राजस्व कर्मियों से मिली भगत कर अभिलेख में जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आलीपुर पट्टी निवासी कल्पना राजपूत ने बताया कि गांव में उसकी करीब चार बीघा जमीन है। गांव की रहने वाली फूलवती उर्फ फूलन देवी, विश्राम सिंह, सरनाम सिंह और मेघनाथ ने फर्जी तरीके से उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। इतना ही नहीं राजस्व कर्मियों के साथ मिली भगत कर भूमि को अभिलेख में भी अपने नाम दर्ज करा लिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद जब उसने थाने में तहरीर दी। तो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें