फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुर्रा गांव में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 27 Dec 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। के बुर्रा गांव की रहने वाली एक किशोरी का शव मंगलवार की सुबह उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता जब घर लौटे तो बेटी का शव देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ननिहाल पक्ष के लोगों ने पिता पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी करण सिंह की पत्नी की मृत्यु करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। इसके कुछ समय बाद एक पुत्री की शादी कर दी। वहीं दूसरी पुत्री 16 वर्षीय शिल्पी क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में इस वर्ष 10वीं की छात्रा थी। करण सिंह अधिक समय तक खेत पर ही पशुओं और खेत की देखरेख के लिए रहते थे। मंगलवार की सुबह जब बेटी शिल्पी खेत पर नहीं आई तो पिता घर आए। कमरे में जाकर देखा तो शिल्पी का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी मोर्चरी आ पहुंचे। नाना और मामा ने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया। हांलाकि आरोप के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें