फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना मुख्य खबर- 11568 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला खुलना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। 11568 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला खुलना शुरू हो चुका है। सभी विकासखंडों में मतगणना स्थलों पर पुलिस और पीएसी मौजूद रही। जिले के आला अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करके स्थिति का जायजा लेते रहे। मतगणना का कार्य हर ब्लॉक पर बिलंब से शुरू हुआ। कोरोना महामारी का असर मतगणना के कार्य पर देखा गया। सैनिटाइजेशन का कार्य किए जाने से बिलंब होता चला गया और दोपहर के बाद एक दो परिणाम बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत प्रधानपद के आने लगे।
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों पर पासधारक प्रत्याशी और उनके एजेंट प्रवेश कर सके। मतगणना केंद्रों के मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर मौजूद प्रशासन व पुलिसकर्मियों ने प्रवेश पत्र देखकर मतगणना केंद्र पर प्रवेश करने दिया। मतगणना केंद्र पर प्रवेश करने के लिए काफी लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं थीं। प्रवेश प्रक्रिया में ही काफी समय लग गया। मतगणना सुबह 8 बजे होनी थी, लेकिन प्रत्याशियों का प्रवेश ही 8 बजे के बाद तक चलता रहा। उसके बाद मतगणना केंद्रों पर ड्यूटी के अनुसार मतगणनाकर्मी बैठे। मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम से सैनिटाइज करके लाई गईं। उसके बाद टेबिल पर मतपेटिकाएं खुलीं। निकले मतपत्रों की छटाई और बंडलिंग का काम शुरू हुआ। पहले चक्र की मतगणना सायं तक चल रही थी। इससे जिला पंचायत के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। ग्राम प्रधान पद के ही तीन बजे से कुछ प्रत्याशी विजेता घोषित हो सके। बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, के परिणाम भी आने लगे। शहर के मतगणना स्थल पर इसी तरह की गति मतगणना की बनी हुई थी। कासगंज, सोरों, सहावर, पटियाली, अमांपुर, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा ब्लॉकों पर भी परिणाम धीमी गति से आ रहे थे। मतगणना की धीमी गति देख प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में बेचैनी थी। बार-बार रिटर्निंग ऑफिसर से धीमी गति को लेकर शिकायतें की जा रहीं थीं। शिकायतें मिलने पर रिटर्निंग ऑफिसर बार-बार माइक से मतगणना में तेजी लाने की घोषणा करते नजर आ रहे थे। धीमी गति से मतगणना के परिणाम भी जिला मुख्यालय से निर्वाचन कार्यालय पर जा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें