फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उपभोक्ताओं से धोखा, 6 घंटे तक हो रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी पावर कॉर्पोरेशन के आंकड़ों में ताज ट्रेपेजियम जोन में बिजली 24 घंटे देने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत इससे दूर है। उमसभरी गर्मी में लोगों को बुधवार को चार से छह घंटे की कटौती झेलनी पड़ी। बाबरपुर, बांईपुर, बोदला, फतेहाबाद रोड की कॉलोनियाें, ग्वालियर रोड, श्याम नगर, दहतोरा समेत कई क्षेत्रों में दोपहर से शाम तक बार-बार कटौती की गई। फोन करने पर कभी शटडाउन तो कभी बारिश से फॉल्ट होना बताया गया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी होते ही दक्षिणांचल से पोषित इलाकों की बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम के पुराने बिजली नेटवर्क के कारण लोगों को मानसून में भी बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। घंटों की बिजली कटौती ने उन्हें बेहाल कर दिया। बुधवार को बाबरपुर रोड पर दोपहर में औद्योगिक फीडर पर शटडाउन लिया गया, जिस वजह से एक से डेढ़ घंटे तक लोग परेशान रहे। इसके बाद शाम तक बारिश के दौरान कई बार बिजली गुल रही। यही हाल श्याम नगर, बोदला, बाईंपुर का रहा। श्याम नगर निवासी संजीव शर्मा ने बताया कि हर दिन चार से छह घंटे तक की कटौती हो रही है। पहले से कटौती के घंटे तय हों तो मोटर चलाने समेत जरूरी काम पहले ही कर लें।
देहात और आउटर कॉलोनियों में बना रहा संकट
देहात में इरादत नगर, सैयां, रोहता, बिचपुरी, एत्मादपुर, बरहन, बमरौली कटारा, नैनाना ब्राह्मण, नगला पदमा और आउटर इलाकों की कॉलोनियों में बिजली कटौती ज्यादा रही। बिचपुरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कुकथला गांव में मंगलवार रात अचानक तेज वोल्टेज आने से करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे उपभोक्ताओं को लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष है। कुकथला निवासी बॉबी ने बताया कि गांव में करीब पांच माह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब है। 24 घंटे में करीब 15 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

-

तकनीकी खराबी आ जाने या किसी मरम्मत कार्य के लिए ही लोकल फीडर पर शटडाउन लिए जा रहे हैं। बारिश के दौरान कुछ जगह ही दिक्कत हो सकती है, बाकी क्षेत्रों में आपूर्ति बरकरार रहती है।
विज्ञापन


कपिल सिंधवानी, चीफ इंजीनियर, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें