फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: धोखेबाज सहेलियां...अरबाज से कराई दोस्ती, फिर संग खिंचवाईं ऐसी तस्वीरें; मुश्किल में पड़ गई वो

Fri, 23 May 2025 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सहेलियों की करतूत की वजह से युवती मुसीबत में फंस गई। मुस्लिम युवक के साथ सहेलियों ने फोटो खिंचवाए। अब वो दोस्त धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में दो युवतियां अपनी सहेली को बहलाकर अपने साथ ले गईं। वहां मुस्लिम दोस्त के साथ फोटो खिंचवा दिए। बाद में धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन




 

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी संध्या और निविशा दो सहेलियां हैं। सहेलियों ने उनकी बेटी को बहलाकर सिकंदरा में अपने दोस्त अरबाज, मौशिम, और प्रशांत ठाकुर के पास ले गईं। वहां उनकी बेटी के अरबाज के साथ फोटो खींच लिए थे। अब आरोपी अरबाज फाेटो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है।

 
विज्ञापन

डर की वजह से बेटी गुमसुम रहने लगी है। जगदीशपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले की जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिला मंत्री करन गर्ग ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें