फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कर्ज से परेशान किसान ने पेड़ से लटककर दी जान

Tue, 15 Sep 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फाइल फ़ोटो प्रेम सिंह स्रोत परिजन ,घटना के बाद बिलाप करती महिलाएं
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के हरसुखपुरा गांव के किसान का शव सोमवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिवार के लोग कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करना बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव हरसुखपुरा निवासी प्रेम सिंह (40) रविवार को घर से कहीं चले गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए तो पेड़ पर प्रेम सिंह गमछे के फंदे से लटके मिले। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। घरवालों ने बताया कि प्रेम सिंह ने करीब 10 बीघा खेत पैसों पर लेकर उसमें आलू की फसल की थी। आलू की फसल में घाटा होने के साथ ही बाजरे की फसल में भी नुकसान हो गया। फसलों में लगातार नुकसान होने और कर्ज बढ़ने से वह परेशान थे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा है।
प्रथम दृष्टया युवक पर खेती में नुकसान होने के कारण कर्ज हो गया था। इसी कारण आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - राजीव रंजन, एसीपी शमसाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें