मैनपुरी के एलाऊ क्षेत्र में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार को उसका शव घर के पीछे खड़े आम के पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
मृतक के परिजनों के अनुसार किसान पर बैंक और साहूकारों का लाखों रुपये कर्ज हो गया था। आए दिन के तकादों से किसान परेशान हो गया था। मानसिक रूप से परेशान होकर किसान ने आत्मघाती कदम उठाया।
एलाऊ के गांव गंगदासुपर निवासी 45 वर्षीय किसान कश्मीर सिंह का शव घर के पीछे खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला। जानकारी होने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।