फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिधावली में कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान फंदे पर झूला

विज्ञापन
कालीचरन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बटेश्वर। तहसील बाह के कस्बा बटेश्वर के निकटवर्ती ग्राम सिधावली में सोमवार रात एक बुजुर्ग किसान ने आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से टूटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बुजुर्ग किसान ने घर के सामने लगे नीम के पेड़ पर भैंस बांधने वाली रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गांव सिधावली निवासी 62 वर्षीय कालीचरण पुत्र गोपीराम मूलरूप से फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे। वह पिछले बीस साल से सिघावली गांव में रह रहे थे। मंगलवार तड़के 5:30 बजे करीब एक राहगीर ने उनका शव पेड़ से लटका देखा, तो उसने शोर मचा दिया। कालीचरण के घर की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। परिजन घर के अंदर बंद थे। राहगीर ने घर के दरवाजे की कुंडी को खोला। बुजुर्ग किसान को फंदे पर लटका देख परिजन में चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नारंगी घाट (बटेश्वर) चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। चाैकी प्रभारी ने बताया सुसाइड से पहले किसान ने बेहद दर्दनाक कदम उठाया। उन्होंने रात में अपने घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी थी, ताकि सोते हुए परिजन को उनके बाहर जाने की भनक न लग सके और कोई उन्हें रोक न पाए। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इंसेट
फसल बर्बादी और कर्ज का था तनाव
मृतक के भांजे इंद्रजीत ने बताया कि कालीचरण पिछले काफी समय से बैंक लोन और आर्थिक तंगी के कारण गहरे तनाव में थे। उन्होंने नौ बीघा खेत बंटाई पर लिया था, लेकिन छुट्टा मवेशियों ने उनकी गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह उजाड़ दी थी। भारी नुकसान के कारण वे बैंक की किस्तें जमा नहीं कर पा रहे थे, जिससे वे परेशान थे। कई दिनों से अवसाद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें