शादी समारोह में कार में तोड़फोड़, पुलिस से शिकायत
पिनाहट। कस्बा पिनाहट में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात लोगों के कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
भदराैली (बाह) क्षेत्र निवासी महेश कठेरिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 9 मार्च को भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) हरिदास कठेरिया की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पिनाहट के चचिहा रोड स्थित समाधियां गार्डन में आए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव चौचिंगी के कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी निजी कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी बिना नंबर की लाल मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।