फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के कातिलों को फांसी: सामूहिक दुष्कर्म कर खेत में घसीटी, छटपटाने पर घोंटा था गला; क्रूरता की हदें पार

Fri, 17 Oct 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाह थाना क्षेत्र में 19 माह पहले सामूहिक दुष्कर्म के बाद साढ़े पांच साल की बच्ची की हत्या करने और छह लाख रुपये की फिरौती मांगने में गांव फरेरा निवासी अमित और होलीपुरा निवासी निखिल को दोषी करार दिया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने बृहस्पतिवार को दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
सजा बुलने के बाद कोर्ट से बाहर निकलते दोषी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साढ़े पांच साल की बालिका पड़ोस में रहने वाले बच्चे के साथ नहर के किनारे खेल रही थी। तभी उसका रिश्तेदार अमित अपने दोस्त निखिल के साथ बाइक पर आ गया और बच्ची का अपहरण कर ले गया। शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को खेत में गए और हैवानियत की हदें पार कर दीं। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खेत में घसीटते रहे। छटपटाने पर बालिका का टॉप से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


 

बाद में दोनों ने परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए बालिका की तलाश करने का नाटक भी किया। दूसरे दिन निखिल ने बालिका के पिता को फोन कर छह लाख रुपये की फिरौती की भी मांग कर दी थी। शक होने पर पुलिस ने अमित और उसके दोस्त को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सबकुछ कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर बालिका का शव खेत से बरामद हुआ था। खुलासा होने पर गांव के लोग सन्न रह गए थे।

 

घटना 18 मार्च 2024 की है। दोषी अमित बालिका का रिश्तेदार है। वह कपड़े की दुकान चलाता था। उसमें निखिल साझेदार था। दोनों ने 50 हजार रुपये का कर्ज लेकर भदरौली में कपड़े की दुकान खोली थी। दुकान में घाटा हो गया। कर्ज नहीं चुका सके। उन्हें ब्याज सहित दो लाख रुपये चुकाने थे। वहां दुकान बंद करनी पड़ी। बाद में जरार में एक और दुकान खोली। इधर, कर्जदार चक्कर काट रहे थे। ऐसे में उन्होंने बालिका के अपहरण की योजना बनाई थी। अपहरण के बाद बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो दोनों घबराहट में उसे सरसों के खेत में ले गए।

 
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद खेत में घसीटा। बच्ची छटपटा रही थी तो निखिल ने बालिका के टाॅप से ही उसका गला घाेंट दिया। शव को छिपाने के बाद अमित बालिका के पिता से मिला। उनके साथ बच्ची की तलाश करने का दिखावा करता रहा। इस बीच निखिल ने दो अलग-अलग नंबर से कॉल करके फिरौती भी मांगी, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हो सके। इसके बाद भी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें