फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला सपा नेता ने लेखपाल से की अभद्रता, पुलिस ने दर्ज किया केस; बेटी और देवर को भी बनाया आरोपी

Thu, 16 Oct 2025 11:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला सपा नेता पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कराया था। प्रशासन की ओर से पूर्व में इसे ध्वस्त करा दिया गया था। जमीन पर फिर से कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मधुनगर क्षेत्र की राजकीय आस्थान की जमीन पर कब्जे के विवाद में महिला सपा नेता ने कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपाल से अभद्रता की। आरोप है कि सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। लेखपाल की तहरीर पर नाई की मंडी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें महिला नेता की बेटी और देवर को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


तहसील सदर के चकचहार क्षेत्र की लेखपाल आरती शर्मा ने पुलिस को बताया कि मधुनगर फूलबाग में राजकीय आस्थान की भूमि है। इस पर खुद को सपा नेता बताने वाली गुड़िया यादव ने कब्जा करने के लिए बाउंड्री निर्माण कर लिया था। पहले भी तत्कालीन लेखपाल ने इनसे कब्जा मुक्त कराया था।

 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फिर से कब्जे का प्रयास चल रहा था। उच्च अधिकारियों के आदेश पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम पहुंची। उसने अवैध बाउंड्री को ध्वस्त करा दिया। आरोपी महिला तभी से रंजिश मानने लगी। लेखपाल ने बताया कि वह उच्चाधिकारियों के आदेश पर 13 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नजूल अनुभाग में पहुंची थीं।

वह नजूल मोहर्रिर रघुराज के साथ नक्शे तैयार करने में लगी थीं। अचानक नजूल जिलेदार कलेक्ट्रेट कार्यालय में महिला नेता गुड़िया यादव अपनी बेटी और देवर के साथ पहुंच गईं। उन्होंने नजूल जिलेदार कलेक्ट्रेट रामनरेश और स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी। उनसे भी अभद्रता की और धमकी दी। लेखपाल ने बताया कि वह घर लौट रही थीं तो रास्ते में तीनों आरोपियों ने गाड़ी रोक ली। अभद्रता करते हुए सीट पर रखे राजस्व अभिलेख फाड़ दिए। थाना प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें