फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डायरिया से पीड़ित एक माह के बच्चे की मौत

Sun, 25 Jun 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित एक माह के बच्चे की मौत
विज्ञापन

हृदयरोग और टीबी से पीड़ित दो मरीजों ने भी तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में उमसभरी गर्मी के बीच डायरिया के मरीजों की दिक्कत बढ़ने लगी हैं। डायरिया से पीड़ित एक माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं क्षयरोग और हार्ट के दो मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी जितेंद्र सिंह के एक माह के पुत्र गोलू को पिछले कुछ दिनों से उल्टी दस्त के साथ डायरिया की दिक्कत हो गई थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला न्यू बस्ती देवपुरा निवासी 76 वर्षीय प्रकाश चंद्र सक्सेना को शनिवार की शाम हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंच यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी 60 वर्षीय राकेश कश्यप क्षयरोग से पीड़ित थे। शनिवार की शाम परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से दो मरीज गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें