फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: मामा-भांजे की माैत...हादसा देख कांप गए लोग, एक पल में अनाथ हो गए दो मासूम

Tue, 03 Jun 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। करकुंज मार्ग पर सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के मासूम बेटे हैं। 

 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के करकुंज मार्ग पर रविवार रात को रफ्तार ने दो लोगों की जिंदगी का दीपक हमेशा के लिए बुझा दिए। मृतक रिश्ते में मामा-भांजे थे। इनमें मामा आशुतोष (30) के दो बच्चे हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ गया। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी है। वहीं हादसा करने वाली गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार रात 11 बजे हादसा हुआ था। सेक्टर-11 पानी की टंकी की तरफ से तेज रफ्तार आती कार ने बाइक और ऑटो में टक्कर मारी थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, 2 लोग घायल हुए थे। मृतक आशुतोष गिहारा बस्ती, हरीपर्वत के थे। वह अपने भाई पंकज के साथ आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 11 में जूता कारखाना चलाते थे। रात में वहीं सो जाते थे। उनकी फैक्टरी में भांजा रितिक और साजन काम करते थे। आशुतोष रात में दोनों को घर छोड़ने के लिए बाइक से आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
 

परिजन ने बताया कि आशुतोष की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उनके दो बेटे हैं। वहीं हादसे में रितिक की भी मौत हो गई। वह भी शादीशुदा था। उधर, साजन और साैरभ घायल हुए हैं। दोनों को इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसे चालक कुछ दूरी पर खड़ी करके भाग गया था। गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन

रेड लाइट के बाद भी तेज रफ्तार में दाैड़ रहे वाहन
कारगिल से सेक्टर-11 पानी की टंकी तक जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार में वाहन दाैड़ते हैं। क्षेत्रीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि करकुंज पर रेड लाइट लगाई गई हैं। मगर, इसका पालन कभी नहीं होता है। रात के समय आसपास दुकान और रेस्तरां पर लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में रफ्तार में निकलते वाहनों से हर पल हादसों का खतरा बना रहता है। इस तरफ पुलिस का भी कोई ध्यान नहीं रहता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें