फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways Driver Recruitment: रोडवेज चालक भर्ती...कम लंबाई ने तोड़ दिया सपना, 42 आवेदकों का हो सका चयन

Tue, 03 Jun 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UP Roadways Driver Recruitment: रोडवेज चालक भर्ती में युवाओं का सपना उनकी कम लंबाई ने तोड़ दिया। जिन युवाओं की लंबाई  5.3 इंच से कम निकली, वे भर्ती नहीं हो सके। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी परिवहन निगम में कई युवाओं के चालक बनने के सपने में लंबाई बाधा बन गई। 5.3 इंच लंबाई का मानक रखा गया था, लेकिन कई युवाओं का कद इससे कम मिला। इससे 12 से अधिक आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। संविदा चालक भर्ती रोजगार मेले के तहत सोमवार को युवाओं के टेस्ट आईएसबीटी स्थित आगरा फोर्ट डिपो में हुए।
विज्ञापन


 

रोजगार मेले में करीब 300 संविदा चालकों की भर्ती होनी है। इसके मुकाबले 165 आवेदन निगम को प्राप्त हुुए। इन सभी आवेदकों को मेले में बुलाया गया। यहां पर कागजों की जांच के बाद लंबाई देखी गई। कई युवाओं की लंबाई 5.3 इंच से कम रही। इस वजह से आगे नहीं बढ़ सके। आवेदकों को आवेदन फाॅर्म जमा करने के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि अभी तक 29 आवेदकों से बस चलाकर देखी गई, जिसमें 23 पास हुए है। लंबाई कम होने के भी कई मामले सामने आए। सोमवार को 27 बचे आवेदकों का टेस्ट कराया गया।

 
विज्ञापन

42 युवा मानकों को कर सके पूरा
संविदा चालक भर्ती के लिए 165 ने आवेदन किया। रोजगार मेले में 57 आवेदक गैरहाजिर रहे, तो 54 पात्र न होने की वजह से फेल कर दिए गए। जबकि 54 आवेदकों को टेस्ट देने का मौका दिया गया, जिसमें से 42 ने टेस्ट पास कर लिया है। सोमवार को 25 युवाओं का बस चलवाकर टेस्ट लिया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें