वृंदावन की हरियाली और यमुना प्रदूषण की थी चिंता
वृंदावन की समाप्त होती हरियाली और यमुना प्रदूषण को लेकर भी स्वर कोकिला काफी चिंतत थीं। फ्रैंड्स ऑफ वृंदावन के निदेशक जगन्नाथ पोद्दार ने बताया कि अक्तूबर 2005 में जब लता मंगेशकर राज्य सभा की सदस्य थीं तब उनके निवास पर भेंट के दौरान पूछा था कि क्या वृंदावन वैसा ही है, जैसा उन्होंने वर्षों पूर्व देखा था।
इस पर उन्होंने वृंदावन की स्थित बताई। हरियाली की कमी और यमुना प्रदूषण पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा था कि वृंदावन की हरियाली ही वहां की पहचान है। लता जी ने स्वच्छता एवं हरियाली के लिए संस्था को 21 अक्तूबर 2005 को एक लाख रुपए सांसद निधि से दिए थे।
हेमा मालिनी ने दी श्रद्धांजलि
मथुरा में भाजपा की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी ने भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर बहुत बड़ी कलाकार थीं, मैंने 200 फिल्मों में काम किया है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके द्वारा गाए गए हिट गानों पर प्रस्तुति दीं। उनके जैसा गीत कोई नहीं गा सकता है, वह बहुत खास थीं। उनके निधन की खबर से मन बहुत दुखी है।