फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसीसी पर्यटक की मौत: सिर में फ्रेक्चर और 8 सेंटीमीटर का घाव, ऐसे गई अस्मा की जान; जानें कब क्या हुआ

Sat, 23 Sep 2023 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

फ्रांसीसी पर्यटक अस्मा की फतेहपुर सीकरी स्मारक के तुर्की सुल्ताना के महल से गिरने की वजह से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनके सिर में गहरी चोट थी, जिसके वजह से वे कोमा में गईं और अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
फ्रांसीसी पर्यटक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में तुर्की सुल्ताना के महल के बरामदे में लगी जर्जर रेलिंग टूटने से गिरीं फ्रांस की पर्यटक अस्मा की मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई थी। शुक्रवार को डाॅक्टरों के पैनल ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। उनके खून का नमूना सुरक्षित रखा गया है। 24 घंटे बाद शव पति को सौंपा गया। वह शाम तकरीबन 4:30 बजे विशेष एंबुलेंस से दिल्ली के लिए चले गए। शनिवार शाम को विमान से फ्रांस ले जाएंगे।
विज्ञापन


फ्रांस के 25 पर्यटकों का दल एआर ट्रेवल हाउस, दिल्ली की बस से जयपुर का भ्रमण कर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे फतेहपुर सीकरी पहुंचा था। इसी दल में अस्मा पति बेन येलेस के साथ आईं थीं। दोपहर 12:45 बजे फतेहपुर सीकरी में महल के बरामदे में लगी जर्जर रेलिंग टूटने से वो गिर पड़ी थीं। उनका सिर फर्श से टकराया था। अपराह्न 3:45 बजे सिकंदरा स्थित एक अस्पताल में उनको लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर निगम से मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवाया गया। दोपहर में 12:45 बजे से 1:45 बजे के बीच दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई।

 

सिर में फ्रेक्चर, हाथ-पैरों में भी चोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गिरने की वजह से अस्मा के सिर में फ्रेक्चर हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सिर में 8 सेंटीमीटर का घाव हुआ। इससे वो कोमा में चली गई थीं। इसके अलावा उनके शरीर पर 12 और चोटें लगी थीं। इनमें आंख, दोनों हाथ, कंधे, कोहनी, कलाई, कमर और कोहनी की चोट शामिल हैं।

आज फ्रांस भेजा जाएगा शव
पुलिस ने बताया कि शाम तकरीबन 4:30 बजे पति बेन के साथ शव को विशेष एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया। रात में शव पहुंचने के बाद रासायनिक लेप (एमबालमिंग) लगाने के बाद एयरटाइट ताबूत में रखा जाएगा। दूतावास की ओर से पासपोर्ट निरस्त करने की प्रक्रिया होगी। सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को शव फ्रांस ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

कब क्या हुआ
शुक्रवार सुबह 8:00 बजे : दिल्ली से बीमा कंपनी की एंबुलेंस आगरा पहुंची।
8:45 बजे : बीमा कंपनी के अधिकारी एसीपी ताज सुरक्षा से मिलने पहुंचे।
10:00 बजे : फ्रांसीसी पर्यटक के पति को लेने के लिए होटल में पहुंचे।
10:30 बजे : फ्रांसीसी पर्यटक पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
पूर्वाह्न 11:15 बजे : अस्मा के शव को सीटी स्कैन के लिए भेजा गया।
11:45 बजे : शव को फिर से पोस्टमार्टम गृह पर लाया गया।
दोपहर 12:15 बजे : बेन ने नगर निगम से पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र लिया।
12:45 बजे : पोस्टमार्टम शुरू हुआ।
1:45 बजे : पोस्टमार्टम पूरा हो गया।
3:00 बजे : पोस्टमार्टम का प्रामण पत्र दिया गया।
4:20 बजे : शव को सौंप दिया गया।
4:30 बजे : बेन शव को दिल्ली लेकर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें