महिला अधिवक्ता के जेठ से विवाद हो गया था। जेठ ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला अधिवक्ता और उसके पति को बुरी तरह पीटा था। महिला अधिवक्ता आईसीयू में भर्ती थीं, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के थाना जगदीशपुरा के अमरपुरा में दो दिन पहले घर पर हमला बोलकर महिला अधिवक्ता शालिनी राजपूत और उनके पति मनोज राजपूत को घायल कर दिया गया था। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात को शालिनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि शालिनी दीवानी में अधिवक्ता थी। उनके जेठ अजय सहित अन्य लोगों ने हमला बोला था। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मगर, किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।