बेवर। थाना क्षेत्र में मोटा रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की देर रात पुलिस को एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। युवक के जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई गई है। पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात करीब मोटा रेलवे स्टेशन नगला पक्का के पास क्रासिंग के पास करीब 35 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि शायद युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। बेहोश होने की वजह से वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। जिला अस्पताल में कुछ देर इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया।