फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 01 Jul 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

- गांव सिंगनी में हुई घटना, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव सिंगनी निवासी एक किसान का शव सोमवार की सुबह खेत पर पड़ा मिला। रविवार की शाम किसान खेत पर मक्का की रखवाली करने के लिए गए थे। किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंगनी निवासी विद्याराम कठेरिया (50) ने इस बार अपने 5 बीघा खेत में मक्का की फसल की थी। रविवार की शाम वह घर से खाना खाने के बाद पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। सोमवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने विद्याराम का शव खेत पर पड़ा देखने के बाद परिजन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखते ही रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन की ओर से अभी मौत को लेकर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें