फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश उत्सव : डीएम ने किया तिलक, सीडीओ ने उतारी बच्चों की आरती

Mon, 01 Jul 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश उत्सव : डीएम ने किया तिलक, सीडीओ ने उतारी बच्चों की आरती
विज्ञापन

- प्रमुख सचिव के निर्देश पर अधिकारियोंं ने गोद लिए स्कूलों में पहुंच बच्चों का किया स्वागत संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले के परिषदीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। जनपदीय अधिकारियों ने गोद लिए स्कूलों के नव नामांकित बच्चों का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने महुअन स्कूल पर पहुंचकर बच्चों का स्वागत किया। डीएम ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाए।

प्रमुख सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ नेहा बंधु, बीएसए दीपिका गुप्ता ने अपने-अपने गोद लिए स्कूलों में पहुंचकर नव प्रवेशित बच्चों का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके अतिरिक्त परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने गोद लिए हुए स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं का रोली-टीका लगाकर स्वागत कर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

इस विशेष उत्सव पर विद्यालयों में उपस्थित हुए छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन अन्तर्गत हलवा, खीर, पूड़ी आदि का वितरण किया गया। डीएम, सीडीओ और बीएसए विकास खंड मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय महुअन पर उपस्थित छात्र-छात्राओं का टीका-रोली लगाकर स्वागत किया। डीएम ने शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करन और उपस्थित छात्र-छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए।
बीएस ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, विद्यालयों समयातंर्गत शैक्षिक स्टॉफ की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन वितरण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त पाठ्येत्तर गतिविधियां कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे छात्र-छात्राओं को बहुमुखी विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत
करहल/ बेवर। करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मक्खनपुर पर उपजिलाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी ने बच्चों स्वागत किया। एसडीएम ने बच्चों से संवाद करते हुए प्रतिदिन स्कूल आने की सलाह दी। कंपोजिट विद्यालय नगला केहरी पर नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी बेवर कपूर सिंह परिहार ने स्वागत उत्सव में भाग लेकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्राथमिक विद्यालय लोधीपुर पर उप जिला अधिकारी भोगांव संध्या शर्मा ने बच्चों का स्वागत करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त घिरोर और किशनी के एसडीएम ने भी अपने गोद लिए स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें