फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर में सोमवार शाम को एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम कराया है। ससुरालीजन किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर निवासी सूरज सिंह जाटव की शादी करीब आठ साल पूर्व जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव कलेपुरा निवासी 30 वर्षीय प्रीती से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक प्रीती की तबियत खराब हो गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली तो परिजनों ने किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत के बारे में बताया। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें