फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 15 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एंबुलेंस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला नई गढ़ी निवासी 50 वर्षीय बादाम सिंह मंगलवार को अपने बीमार बहनोई को देखने के लिए किशनी के गांव बैराजपुर जा रहे थे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में परिवार की महिलाएं व पुरुष बैठे हुए थे। करीब साढ़े 12 बजे ट्रैक्टर ट्राली किशनी मैनपुरी मार्ग पर थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत नहर पुल के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी 15 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल बादाम सिंह, श्यामा देवी पत्नी धनीराम, सरोजा देवी पत्नी भगत सिंह, रामबेटी पत्नी रामबहादुर, कपूर सिंह, सरोजा देवी पत्नी प्रताप सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें