एटा। पशुओं को बाग में बांधने जा रहे वृद्ध पर सांड़ ने पीछे से हमला कर दिया। सांड़ ने कई बार उसे जमीन पर पटका। चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने वृद्ध को बचाया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना बागवाला के गांव पैंदापुर निवासी हीरालाल पुत्र दास गांव के बाहर बाग में पशुओं को बांधने जा रहे थे। तभी आवारा सांड ़ने वृद्ध पर हमला कर दिया और उसे दो तीन बार जमीन पर पटका। चीखपुकार ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सांड पूर्व में भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। सांड़ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। बच्चों का स्कूल जाना भी दूभर है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने वृद्ध का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।