कासगंज। जिले में संक्रामक रोगों का कहर बरप रहा है। संक्रामक रोग जानलेवा बन गए हैं। भरगैन में बुखार से पीड़ित एक युवक की मौत हुई है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। जिला अस्पताल पर मरीजों संख्या बढ़ती जा रही है।
भरगैन के मोहल्ला थोक हसन निवासी कासिम (19) पुत्र आन मोहम्मद पिछले कुछ दिनों से बीमार था। बुधवार को बुखार तेज होने से परिजन उसे फर्रुखाबाद जिला के कायमगंज ले गए। जहां निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान कासिम अली ने दम तोड़ दिया। कासिम अपने पिता की इकलौती संतान थी।
उसकी पांच बेटियां है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि संक्रामक रोगों का कहर काफी तेजी से बरप रहा है। जिला अस्पताल में औसतन 900 से 1000 मरीज प्रतिदिन पंजीकरण करा रहे हैं। पिछले दो महीने से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिला चिकित्सालय के अलावा सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ प्रतिदिन बढ़ रही है।
सबसे अधिक वायरल फीवर और श्वांस रोगियों की संख्या
अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या वायरल फीवर और श्वांस के मरीजों की है। चिकित्सकों की मानें तो इन दिनों में उमस के कारण श्वांस रोगियों को समस्या होने लगती है। इसके अलावा बारिश और धूप से वायरल फीवर की समस्या बढ़ जाती है।
आंकड़े की नजर से-
- 1 महीने में ही 600 से 1000 तक पहुंचा प्रतिदिन मरीजों का पंजीकरण।
- 34 चिकित्सकों के सापेक्ष जिला चिकित्सालय में मात्र 14 चिकित्सक तैनात।
- 5 रोगी दो माह में बीमारी से गवंा चुके हैं जान।
- प्रतिदिन 900 से 1000 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। मरीजों को बेहतर उपचार देेने का प्रयास रहता है- डा.राजकिशोर मुख्य चिकित्साधिक्षक, जिला अस्पताल।