फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि की पैड़ी में स्नान करते हुए बालक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। हरि की पैड़ी पर गंगा स्नान करने दोस्तों के साथ गया बालक नदी में डूब गया। हादसे में बालक की मौत हो गई। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद उसके शव को नदी से बाहर निकाला। बालक की मौत से परिजनों में हाहाकार है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी देवेश (12) पुत्र सतीश शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरि की पैड़ी पहुंचा। वह तुलसी स्मारक के पास घाट पर स्नान करने लगा। स्नान करते करते वह काफी काफी आगे निकल गया। आगे पानी गहरा होने के कारण वह डूबने लगा। उसने चीख पुकार करना शुरु कर दिया, लेकिन गहरे पानी में होने के कारण उसके दोस्त भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर सकें। देवेश के डूबने की सूचना दोस्तों ने उसके परिजनों को दी। परिजन आनन फानन हरि की पैड़ी पहुंच गए। पुलिस भी बालक के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर बालक की तलाश कराई। काफी देर तक तलाश करने के बाद बालक का शव नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें