फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर की दिक्कत से जान पर आफत, तीन की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में उच्च और कम रक्तचाप की परेशानी से तीन मरीजों की मौत हो गई। दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में 55 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें 17 मरीज ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक की बीमारियों से पीड़ित थे। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव उझैया निवासी रामशंकर (57) को शनिवार को अचानक उच्च रक्तचाप की दिक्कत हुई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। कुसमरा निवासी विनीता देवी (30) को पिछले कुछ दिनों से उच्च रक्तचाप की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे।
यहां सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उन्हें लेकर रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला मुकुट निवासी गंगा सिंह की पुत्री डॉली (15) को रविवार की सुबह अचानक ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या हुई। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने डॉली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की उच्च रक्तचाप के चलते मौत हुई है। जबकि दो अन्य मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था। उनकी जांच नहीं हो सकी। परिजनों के अनुसार उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें