फिरोजाबाद की जसराना तहसील के गांव कटेना हर्षा में करंट लगने से लिव इन में रह रहे महिला और पुरुष की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पति को छोड़ दिया था। वो दूसरे युवक के साथ पिछले 10 वर्षों से लिव इन में रह रही थी।